तमिलनाडु की 27 वर्षीय भवानी देवी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक कोई भी भारतीय शख्स नहीं कर पाया है। भवानी देवी ने इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है और वे इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय तलवारबाजी में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है।
14 मार्च, 2021 को “एडजस्टेड ऑफिशियल रैंकिंग रैंकिंग” विधि द्वारा उन्हें टोक्यो ओलंपिक में स्थान प्राप्त हुआ है। अब वे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी, जो 23 जुलाई, 2021 से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जायेगा। भवानी फिलहाल 45वें स्थान पर हैं और रैंकिंग के आधार पर वह एक स्थान हासिल करने में सफल रहेंगी।
भवानी देवी का पूरा नाम चाडालवदा आनंद सुंदररमण भवानी देवी है। इनका जन्म 27 अगस्त, 1993 को हुआ था। राहुल द्रविड़ एथलीट मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत GoSports Foundation के तहत द्वारा भवानी देवी का समर्थन किया गया है। भवानी देवी को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षक सागर लगू द्वारा थालासरी के SAI प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया गया है।
भवानी देवी ने 2009 में मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2010 में, उन्होंने थाईलैंड के अंतर्राष्ट्रीय ओपन में कांस्य पदक जीता। उन्होंने फिलीपींस में 2010 कैडेट एशियाई चैम्पियनशिप भी जीती। वर्ष 2014 में, उन्होंने फिलीपींस में अंडर 23 श्रेणी में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता और यह पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं ठनी। वह कैनबरा में सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी बनीं थी। सितंबर 2020 तक, वह 37.0 अंकों के साथ 45वें स्थान पर है।
टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 28 अगस्त, 2021 तक किया जाएगा। यह ओलंपिक पहले 2020 में आयोजित होने वाले थे, लेकिन खेलों को कोविड महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें— International Women’s Day 2021 : खेल जगत की 5 महिला सितारें, जिन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया
ये भी पढ़ें— Supreme Court Decision : हिन्दू महिला पिता के परिवार को दे सकती है अपनी संपत्ति
ये भी पढ़ें— Grammy Award : ग्रैमी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची जारी, देखें विजेताओं की Full List
ये भी पढ़ें— Insurance : IRDAI ने लॉन्च किया सरल सुरक्षा बीमा योजना