finance-minister-manish-sisodia-theedusarthi
Delhi Budget 2021 : मनीष सिसोदिया ने लगातार 7वीं बार पेश किया दिल्ली का बजट
March 11, 2021
Leader of Opposition in Lok Sabha theedusarthi
Congress : रवनीत सिंह बिट्टू होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, अधीर रंजन चौधरी की लेंगे जगह
March 11, 2021
Show all

Quiz : 11 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

current-affairs-quiz-theedusarthi

1. अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में कितने खरब डॉलर का कोविड राहत विधेयक पारित किया गया?

Correct! Wrong!

अमरीकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने 10 मार्च को 19 खरब डॉलर के कोविड-19 राहत विधेयक पारित कर दिया । राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह पहली बड़ी जीत है। सीनेट में यह विधेयक पहले ही पारित किया जा चुका है। रिपब्लिकन सांसदों ने दोनों ही सदनों में एकमत होकर विधेयक का विरोध किया। विधेयक में अधिकतर अमरीकी नागरिकों को सीधे 1,400 डॉलर का भुगतान किए जाने और 300 डॉलर प्रति सप्ताह आपात बेरोजगारी लाभ दिए जाने का प्रावधान है। इसमें 350 अरब डॉलर प्रांतीय और स्थानीय सरकारों को, करीब 130 अरब डॉलर स्कूल दोबारा खोलने के लिए, 49 अरब डॉलर कोविड टेस्टिंग और शोध के लिए, और 14 अरब डॉलर टीका वितरण के लिए आवंटित किए गए हैं। प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नेंसी पेलोसी हैं।

2. किस देश की सरकार ने 9 करोड़ 28 लाख अमेरिकी डॉलर के पर्यटन सहायता पैकेज की घोषणा की हैं?

Correct! Wrong!

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 11 मार्च को स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नौ करोड़ 28 लाख अमेरिकी डॉलर के पर्यटन सहायता पैकेज की घोषणा की, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्ग बंद हैं। सरकार, देश के 13 पर्यटन स्‍थलों के लिए घरेलू उड़ानों पर आठ लाख टिकटों की सब्सिडी देगी जहां कारोबार अधिकतर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों पर निर्भर करता है। सरकार छोटे पर्यटन कारोबारियों को सस्ते ऋण भी देगी।

3. कितने भारतीय अंतरिक्ष यात्री रूस में अंतरिक्ष उड़ान का प्रशिक्षण ले रहे हैं?

Correct! Wrong!

केन्‍द्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह के अनुसार, चार भारतीय अंतरिक्ष यात्री इन दिनों गगनयान कार्यक्रम के अंतर्गत रूस में अंतरिक्ष उड़ान का प्रशिक्षण ले रहे हैं। रूस में ये भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में पहुंचने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी तकनीकी प्रणालियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

4. कतर ओपन प्रतियोगिता में रॉजर फेडरर ने किसे हराकर खिताब जीता हैं?

Correct! Wrong!

रॉज़र फेडरर ने 13 महीने के बाद कतर ओपन प्रतियोगिता में अपना पहला मैच जीता। उन्‍होंने ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी डान इवान्‍स को 7-6, 3-6, 7-5 से पराजित किया। यह मैच लगभग दो घंटे 24 मिनट तक चला। रॉजर फेडरर 2020 में घुटने का दो बार ऑपरेशन कराने के बाद पहली बार मैच खेल रहे थे। जनवरी 2020 में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथो पराजित होने के बाद फेडरर ने कोई मैच नहीं खेला था।

5. हेराथ पर्व किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में मनाया जाता हैं?

Correct! Wrong!

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शिवरात्रि का पर्व हेराथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। तीन दिन का यह पर्व 10 मार्च को शुरू हुआ था। कश्मीरी पंडित इस पर्व को हेराथ के रूप में मनाते हैं। पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन और पीरखो मंदिर समिति के सहयोग से वार्षिक महाशिवरात्रि पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किये हैं।

6. भारत का दवा उद्योग उत्पादित दवाओं की मात्रा की दृष्टि से दुनिया में किस स्थान पर है?

Correct! Wrong!

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने दवाओं के उत्पादन में काम आने वाली महत्वपूर्ण सामग्री के स्वदेश में ही उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 से 2028-29 तक के लिए औषधियों के उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी थी। इस योजना से घरेलू विनिर्माताओं को फायदा होगा, रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और लोगों को वाजिब दामों पर अनेक ज़रूरी दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भारत का दवा उद्योग उत्पादित दवाओं की मात्रा की दृष्टि से दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत की दवाएं अमरीका और यूरोपीय संघ सहित दुनिया के कई विकसित देशों के बाज़ारों में भी बिकती हैं।

7. डस्टलिक भारत और किस देश के बीच एक सैन्य अभ्यास है?

Correct! Wrong!

‘डस्टलिक’ भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक सैन्य अभ्यास है। संयुक्त सैन्य अभ्यास “डस्टलिक” का दूसरा संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के लगभग 45 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में ताशकंद में आयोजित किया गया था।

8. अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना किस राज्य से संबंधित हैं?

Correct! Wrong!

अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 11 मार्च, 2021 को इस परियोजना के शुभारंभ की घोषणा की गई थी। यह सिंचाई परियोजना किसानों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने महोबा जिले में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहचूरा बांध का शुभारंभ करते समय इसकी घोषणा की थी। यह 2,600 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना है। यह धसान नदी पर बनाई जा ही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा और हमीरपुर के 168 गांवों में 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, लगभग चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस परियोजना के तहत 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।

9. किस राज्य में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड प्रणाली लागू होने के साथ ही इसे लागू करने वाले राज्यों की संख्या 17 हुई?

Correct! Wrong!

17 राज्‍यों ने एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड व्‍यवस्‍था शुरू कर दी है। इन में उत्‍तराखंड भी शाामिल है। जिन राज्‍यों ने राशन की यह व्‍यवस्‍था लागू की है उन्‍हें सकल राज्‍य घरेलू उत्‍पाद का शून्‍य दशमलव दो-पांच प्रतिशत अतिरिक्‍त ऋण की सुविधा उपलब्‍ध होगी। केन्‍द्र सरकार ने इन 17 राज्‍यों को 37 हजार छह सौ करोड रूपये की अतिरिक्‍त ऋण राशि प्राप्‍त करने की अनुमति दे दी है। एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड व्‍यवस्‍था में राष्‍ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम और अन्‍य कल्‍याणकारी योजनाओं के अन्‍तर्गत लाभान्वितों को उचित दर की दुकानों से राशन मिलना सुनिश्चित होगा।

10. आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां से करेंगे?

Correct! Wrong!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को गुजरात के साबरमती आश्रम से 75 सप्ताह तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ भागीदारी में लोक संपर्क ब्यूरो आजादी के 75वर्ष विषय पर देश भर में प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा। 37 राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों का भी प्रख्यात हस्तियों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों में असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन के साथ-साथ दांडी मार्च, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और आंदोलन के अन्य नेताओं सहित स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित प्रमुख स्थलों को दिखाया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को वर्चुअत माध्‍यम से जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले, बैंगलुरू, पुणे, भुवनेश्वर, मोइरांग और पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे।

आज का यह क्विज अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, आ​र्थिक, सीमा क्षेत्र, खेल सहित सभी आवश्यक विषयों पर आधारित है। यह आपकी परीक्षाओं के लिए काफी मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *