कांग्रेस ने लोकसभा में पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बजट सत्र के लिए विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। वह पश्चिम बंगाल के सांसद और सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे। अगले दो महीने तक अधीर रंजन चौधरी चुनाव प्रचार में बिजी रहेंगे। जिस कारण उनकी जगह पर यह जिम्मेदारी रवनीत बिट्टू को देने का फैसला लिया गया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की कांग्रेस यूनिट के अध्यक्ष भी हैं।
कांग्रेस का पुरा नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हैं। यह भारत का सबसे पुराना राजनीतिक दल हैं। ए.ओ. ह्यूम द्वारा इसकी स्थापना 1885 में की गयी थी। सोनिया गांधी इसकी वर्तमान अध्यक्ष है। कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को यूपीए कहा जाता हैं। इसका मुख्यालय अकबर रोड नई दिल्ली में हैं।
ये भी पढ़ें— Quiz : 11 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
ये भी पढ़ें— SANSAD TV : राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ विलय, अब संसद टीवी
ये भी पढ़ें— Ease of Living Index India 2020 : भारत के Best Cities की फुल लिस्ट
ये भी पढ़ें— Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विधानसभा में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2021 पारित, 10 साल की होगी सजा