भारतीय संसद ने 10 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया है। कृषि कानूनों पर कांग्रेस और डी एम के पार्टी के लगातार विरोध के बीच लोकसभा ने इसे पारित किया। राज्यसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। यह विधेयक पिछले वर्ष 30 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश का स्थान लेगा। इस विधेयक का उददेश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) द्वितीय कानून 2011 में संशोधन करना है। यह कानून पिछले साल 31 दिसम्बर तक ही वैध था। अभी पारित विधेयक का उददेश्य इस समय सीमा को बढाकर दिसम्बर 2023 करना है। 2011 का कानून 31 मार्च 2002 तक राष्ट्रीय राजधानी में अस्तित्व में रही अनियमित कॉलोनियों और पहली जून 2014 तक जिनका निर्माण कार्य चल रहा था उन्हें नियमित करने के बारे में था।
फ्रांस ने अपने उपग्रहों और अन्य रक्षा उपकरणों को दुश्मन के अंतरिक्ष से होने वाले हमलों से बचाने के लिए इस सप्ताह अपना पहला सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस तरह के परीक्षण फ्रांसीसी सेना के लिए तो नये हैं ही, समूचे यूरोप में भी पहली बार हो रहे हैं। इन अभ्यास को 1965 में बने पहले फ्रांसीसी उपग्रह की याद में एस्टरेक्स नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत 18 अंतरिक्ष अभियानों का परीक्षण के तौर पर संचालन किया जाएगा। अभ्यास के दौरान फ्रांसीसी सेना अपने उपग्रह के लिए संभावित रूप से जोखिम पैदा करने वाले अंतरिक्ष पिंड की निगरानी करेगी। फ्रांस के इस सैन्य अभ्यास में अमरीका और जर्मनी की नयी अंतरिक्ष सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। फ्रांसीसी अंतरिक्ष सेना कमान का गठन 2019 में किया गया था और इसमें 2025 तक 500 सैन्यकर्मी होंगे।
भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन फरवरी महीने के लिए आई सी सी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। लगातार दूसरे महीने किसी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड जीता है। जनवरी में ऋषभ पंत प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। अश्विन ने अवॉर्ड के लिए होड़ में मौजूद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज काइल मायर्स को पीछे छोडकर यह सफलता हासिल की।
यूरोपीय संघ ने “2030 डिजिटल कम्पास योजना” जारी की है। कोविड-19 महामारी द्वरा चीनी और अमेरिकी कंपनियों के स्वामित्व वाली प्रमुख प्रौद्योगिकियों पर 27 देशों की निर्भरता को उजागर करने के बाद इस योजना को पेश किया गया है। यूरोपीय संघ इस दशक के अंत तक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर का उत्पादन करना चाहता है। यूरोपीय संघ पाँच वर्षों में अपना पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाना चाहता है। यह कदम गैर-यूरोपीय देशों से आने वाली प्रौद्योगिकियों पर अपनी निर्भरता में कटौती करने के प्रयास के तहत लिया जा रहा है। 2030 की योजना सेमीकंडक्टर्स के महत्व पर प्रकाश डालती है जो कनेक्टेड कारों, इंटरनेट से जुड़े उपकरणों, स्मार्टफोन, हाई परफॉरमेंस कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उपयोग किये जाते हैं।
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री चुने गये हैं। इन्होंने त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्थान लिया है। उत्तराखंड की भाजपा की सरकार हैं। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री चुने जाने का निर्णय आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में लिया गया।
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कुलिश और आईएनएस सुमेधा ने हाल ही में बांग्लादेश के बंदरगाह शहर मोंगला पहुंचे। वे ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ (1971 के मुक्ति संग्राम) को मनाने के लिए बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं। आईएनएस सुमेधा एक स्वदेशी रूप से निर्मित अपतटीय गश्ती पोत है और आईएनएस कुलिश स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल कार्वेट है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने “डिजिटल भुगतान स्कोरकार्ड” की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय स्टेट बैंक यानि SBI ने लगातार तीसरे महीने टॉप किया है। डिजिटल भुगतान स्कोरकार्ड कई डिजिटल मापदंडों पर वाणिज्यिक बैंकों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है। एसबीआई ने उच्चतम यूपीआई लेनदेन की मात्रा दर्ज करके शीर्ष रेमिटर बैंक बना रहा, जिसकी कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये थी। SBI डेबिट कार्ड के सबसे बड़े जारीकर्ता के रूप में भी उभरा है। इसने 30% मार्केट शेयर के साथ 290 मिलियन से अधिक डेबिट कार्ड जारी किए। बैंक ने बढ़ती भुगतान स्वीकृति संरचना के संबंध में भी लगातार प्रगति की है। SBI ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 6.36 बिलियन लेनदेन प्रोसेस की है, जो बैंक के कुल लेनदेन की मात्रा का 67% है। बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग के लेन-देन की मात्रा से लगभग 25% बाजार में हिस्सेदारी रखता है।
गूगल ने भारत में ‘Women Will’ वेब प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना है जो उद्यमी बनना चाहती हैं। गूगल ने ‘इंटरनेट साथी’ पहल को बंद करने की भी घोषणा की। पिछले छह वर्षों में, इस पहल ने ग्रामीण भारत में 30 मिलियन से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है।
भारत सरकार ने आज 10 मार्च को संसद में बताया कि दूरसंचार विभाग ने नवंबर 2021 तक 5 हजार 519 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। इसके तहत नवम्बर 2021 तक चार हजार एक सौ 12 ग्राम पंचायतें ब्रॉडबैंड नेटवर्क से और एक हजार चार सौ सात भारतनेट परियोजना के तहत सैटेलाइट मीडिया से जुड़ेंगी।
झारखंड के सिमडेगा जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ दिन तक चलने वाली 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप का उदघाटन किया। यह चैम्पियनशिप 18 मार्च तक चलेगी। यह चैम्पियनशिप नवर्निमित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहली बार हो रही है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। अरविंद केजरीवाल केन्द्रशासित दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
आज का यह क्विज अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, आर्थिक, सीमा क्षेत्र, खेल सहित सभी आवश्यक विषयों पर आधारित है। यह आपकी परीक्षाओं के लिए काफी मददगार हैं।