रैपिड फॉर्मेट की वर्तमान में विश्व शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्पी को सोमवार को बीबीसी द्वारा साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार (इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड) 2020 का विजेता चुना गया। पिछले साल शुरू किए इस पुरस्कार की वह दूसरी विजेता हैं। महज 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाली हम्पी को फैंस से सबसे ज्यादा वोट के आधार पर चुना गया।
इसमें हम्पी के अलावा फर्राटा धाविका दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल शामिल थीं। इसके बाद फैंस के ऑनलाइन मतदान से विजेता का फैसला हुआ।
शतरंज यानि चैस दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला खेल है। यह खेल एक बोर्ड पर दो व्यक्तियों द्वारा खेला जाता हैं। इस बोर्ड पर 64 वर्ग होते है। जिसमें 32 काले और 32 सफेद रंग के होते है। इनके रंगों में अंतर भी हो सकता हैं। शतरंज एक इंडोर खेल है।
ये भी पढ़ें— ICC Test Ranking 2021 : टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में बनी वर्ल्ड नंबर-1, वनडे में हैं दूसरे नं. पर
इस खेल में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक राजा, वजीर, दो ऊँट, दो घोडे, दो हाथी और आठ सैनिक होते है। बीच में राजा व वजीर रहता है। बाजू में ऊँट, उसके बाजू में घोड़े ओर अंतिम कतार में दो दो हाथी रहते है। उनकी अगली रेखा में आठ प्यादा या सैनिक रहते हैं।
ये भी पढ़ें— Seol Peace Prize: सोल शांति पुरस्कार से सम्मानित आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक, पुरस्कार लेने नहीं जाएंगे
ये भी पढ़ें— Novak DJokovic : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के विजेता बने नोवाक जोकोविच
ये भी पढ़ें— World Energy Island : जानिए विश्व के पहले ऊर्जा द्वीप के बारे में
ये भी पढ़ें— Andhra Pradesh : बिजली क्षेत्र में सुधार करने वाला दूसरा राज्य बना आंध्र प्रदेश