राज्यसभा की बैठक मंगलवार से अपने सामान्य समय पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। संसद के उच्च सदन राज्यसभा की पीठासीन अध्यक्ष वंदना चव्हाण ने आज 8 मार्च को राज्यसभा में घोषणा की कि कल से सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि सभापति एम वेंकैया नायडू ने विभिन्न दलों के सदस्यों की मांग को देखते हुए सदन की बैठक के समय में परिवर्तन के लिए अनुमति दे दी है।
अब तक दोनों सदनों की बैठक अलग अलग समय पर आहूत की जाती थी। बदली हुई व्यवस्था के तहत सदन के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा कक्षों के अलावा विभिन्न गैलरी में बैठते थे। पुरानी व्यवस्था के तहत राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न 4 बजे से शुरू होती थी।
ये भी पढ़ें— SANSAD TV : राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ विलय, अब संसद टीवी
ये भी पढ़ें— JUVENILE : किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार से, केन्द्र सरकार का संशोधन
ये भी पढ़ें— 10 Lac Rupee Note : जानें 10 लाख का नोट जारी करने वाले पहले देश के बारे में, ऐसी स्थिति क्यों बनी
ये भी पढ़ें— Supreme Court Decision : हिन्दू महिला पिता के परिवार को दे सकती है अपनी संपत्ति