मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 4 मार्च 2021 तीन राष्ट्रीय उद्यानों में रात्रि सफारी यानि नाइट सफारी शुरू की है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया हैं।
तीन राष्ट्रीय उद्यानों में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और पेंच राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं। सफारी के तहत राज्य द्वारा मार्ग तय किए जाएंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि न तो जानवरों और न ही पर्यटकों को नुकसान पहुंचे। नाइट सफारी को वन्यजीव सफारी आरक्षण पोर्टल पर बुक किया जा सकता है। यह पोर्टल राज्य के वन विभाग द्वारा संचालित है।
यह मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इस पार्क का क्षेत्रफल 105 वर्ग किलोमीटर है। इस पार्क को वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे 1993 में टाइगर रिजर्व के रूप में नामित किया गया था। वर्तमान में यह 716 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बांधवगढ़ में बाघों की आबादी का घनत्व 8 बाघ प्रति वर्ग किलोमीटर है, जो कि सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है। पार्क को तेंदुओं और हिरणों की प्रजनन आबादी के लिए भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें— Quiz : फरवरी 2021 टॉप 10 करेंट अफेयर्स क्विज
यह राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1975 में मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया था। इसका क्षेत्रफल 257.26 वर्ग किलोमीटर है। इस पार्क का नाम पेंच नदी के नाम पर रखा गया है। इस पार्क को वर्ष 1965 में एक अभयारण्य, 1975 में एक राष्ट्रीय उद्यान और 1992 में बाघ अभयारण्य के रूप में नामित किया गया था।
यह पार्क बारासिंघा के लिए प्रसिद्ध है, जहां पर्यटक रात की सफारी के दौरान उन्हें कर सकते हैं। इसपार्क को कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
ये भी पढ़ें— Madhya Pradesh : अपराजिता अभियान से बेटियां बनेंगी मजबूत
ये भी पढ़ें— National War Memorial : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विशेष
ये भी पढ़ें— Maritime India Summit 2021 : जानें भारत चाबहार दिवस के बारे में
ये भी पढ़ें— ICC Test Ranking 2021 : टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में बनी वर्ल्ड नंबर-1, वनडे में हैं दूसरे नं. पर