उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती 2021 का विज्ञापन जारी कर दिया। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 337 पद भरे जायेंगे। इनमें 228 पद सामान्य और 109 पद विशेष चयन के हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह पद समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी के अलावा समीक्षा अधिकारी लेखा, समीक्षा अधिकारी हिन्दी, समीक्षा अधिकारी उर्दू और सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विशेष चयन में रिक्त 109 पदों में समीक्षा अधिकारी लेखा के चार पद हैं, इनमें से दो पद एससी और दो ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। शेष 105 पद सहायक समीक्षा अधिकारी के हैं, इनमें से 50 पद एससी, सात एसटी और 48 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आयु की गणना एक जुलाई 2021 को आधार मानकर की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम 40 वर्ष है।
नोट— आवेदकों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
ये भी पढ़ें— UPPRPB : यूपी में 9534 दारोगा के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस, सैलरी
ये भी पढ़ें— UP Budget 2021-22 : UP की योगी आदित्यनाथ सरकार के बजट की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें— Bihar Police Vacancy 2021 : बिहार पुलिस में 2380 पदों पर भर्तियां, पे-स्केल 69 हजार तक
ये भी पढ़ें— JUVENILE : किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार से, केन्द्र सरकार का संशोधन