प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप पुरस्कार प्राप्त करेंगे। वे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट वीक-2021 के अवसर पर मुख्य भाषण भी देंगे। सेरावीक की स्थापना 1983 में डॉ. डेनियल येरगिन ने की थी। सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप पुरस्कार 2016 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति समर्पित नेतृत्व का सम्मान करने के लिए दिया जाता है।
इस पुरस्कार का इतिहास महज 4 वर्ष ही पुराना है। सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार को साल 2016 में शुरू किया गया था। सेरावीक यानी कि कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक की स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी।
ये भी पढ़ें— Quiz : फरवरी 2021 टॉप 10 करेंट अफेयर्स क्विज
इसके संस्थापक हैंडॉक्टर डेनिएल येरगिन, जो कि एक अमेरिकी लेखक, वक्ता, ऊर्जा विशेषज्ञ और आर्थिक इतिहासकार हैं। 6 फरवरी, 1947 को जन्मे डेनियल आइएचएस मार्किट के वाइस चेयरमैन भी हैं।
हर साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे आगे रहने वाले ऊर्जा मंचों में की जाती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक मार्च से पांच मार्च तक किया जा रहा है। यह अवार्ड वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयास का नेतृत्व करने के लिए दिया जाता है।
ये भी पढ़ें— PM Modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार, जानें विस्तार से
ये भी पढ़ें— ICC Awards: आईसीसी ने दशक के बेस्ट खिलाड़ियों का चुनाव किया, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड
ये भी पढ़ें— National War Memorial : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विशेष