दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त हो चुकी हैं। रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो के खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57123 करोड़ रुपये है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएंगे, जो कि पहले के मुकाबले 55 फीसदी अधिक है।
रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदे हैं उसका इस्तेमाल 5G सर्विस देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है जिसे अमेरिका में टेस्ट कर लिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी इसी साल 5G लॉन्च करने की घोषणा की है। 5G का मतलब पांचवी पीढ़ी या Fifth Generation होता हैं।
यह भी पढ़ें— 5G: अमेरिका में JIO की 5G टेस्टिंग सफल, जानें महत्वपूर्ण तथ्य
भारत में पांच साल में टेलिकॉम स्पेक्ट्रम की पहली नीलामी मंगलवार को 77,814.80 करोड़ रुपये के सपेक्ट्रम खरीदने के साथ खत्म हुई। टेलीकॉम कंपनियों ने जो स्पेक्ट्रम लिए हैं, उनकी कीमत का भुगतान अगले 18 साल में किया जाएगा। प्रतिस्पर्धी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले रिलायंस जियो मजबूत स्थिति में है क्योंकि जियो के पास औसतन 15.5 साल के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें— Quiz : फरवरी 2021 टॉप 10 करेंट अफेयर्स क्विज
यह भी पढ़ें— Reliance Jio : जियो बना दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड, जानें एप्पल के साथ किसे छोड़ा पीछे