दूरसंचार क्षेत्र की निजी कंपनी भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की ताजा नीलामी में 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोतरंगों का अधिग्रहण किया है। एयरटेल कंपनी ने 355.45 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, मिड बैंड और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी को देश में सबसे मजबूत स्पेक्ट्रम होल्डिंग प्राप्त हो गई है।
दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित यह स्पेक्ट्रम नीलामी बोली के दूसरे दिन आज समाप्त हो गई। इसमें कुल सात बैंड में चार लाख करोड़ रुपये के 2,308.80 मोगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिये रखा गया था। नीलामी के पहले दिन कुल 77,146 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भाग लिया। सरकार ने प्राप्त बोलियों पर कहा कि यह उम्मीद से बेहतर रही है।
यह भी पढ़ें— Hurun Global Rich List 2021 : विश्व के सबसे अमीर बने एलन मस्क, जोंग शांसमान चीन के सबसे अमीर
यह भी पढ़ें— Quiz : फरवरी 2021 टॉप 10 करेंट अफेयर्स क्विज
यह भी पढ़ें— Nobel Prize in Literature 2020: कवयित्री लुइस ग्लक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
यह भी पढ़ें— Atal Bihari Vajpayee : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी विशेष