प्रधानमंत्री ने 2 मार्च 2021 को वीडियो काफ्रेस के जरिए तीन दिवसीय मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटान किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर ध्यान केन्द्रित कर रही है और इसके साथ ही समुद्री अर्थव्यवस्था में सुधार को बढावा दे रही है। इन उपायों से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने गृह ऋण पर ब्याज दर 6.7 प्रतिशत कर दी है। बैंक के अनुसार 75 लाख रुपये तक का गृह ऋण लेने वालों के लिए ब्याज की दर 6.7 प्रतिशत होगी और 75 लाख से अधिक का ऋण लेने के लिए ब्याज दर 6.75 प्रतिशत रहेगी। ब्याज दरों में छूट कर्ज लेने वाले लोगों के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगी। ये छूट 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी और इसमें प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ग्राहक ऑनलाइन या योनो ऐप के माध्यम से इस छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऋण लेने वाली महिलाओं को पांच आधार अंकों की विशेष छूट मिलेगी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत अधिकारी रवि कपूर को संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि सीईओ नियुक्त किया गया है। दरअसल लोकसभा और राज्यसभा टीवी का विलय करके संसद टीवी के रूप में स्थापित किया गया हैं। संसद टीवी लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण दो अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित करेगा। दोनों चैनलों के एकीकरण के बारे में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सभा के सभापति एम0 वेंकैया नायडू और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार, 82 अरब डॉलर की 574 परियोजनाएं सागर माला परियोजना के तहत चिन्हित की गई हैं। भारत सरकार प्रमुख बंदरगाहों पर नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर ध्यान दे रही है। समुद्री यातायात के क्षेत्र में सरकार ने अभूतपूर्व निवेश किया है। पिछले छ: वर्षों में प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है। वर्ष 2030 तक सरकार ने 23 जलमार्गों के क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 नामक ईबुक का विमोचन किया। इसमें समुद्री क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा बढ़ाने, समुद्री पर्यावरण के बारे में खोज और बचाव की क्षमता पर सागर मंथन मर्केन्टाइल मैरीन डॉमेस्टिक सेंटर की शुरुआत की।
ग्लोबल बायो इंडिया विज्ञान की शाखा बयोटैक्नोलॉजी क्षेत्र का सम्मेलन का नाम हैं। 1 मार्च से तीनदिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ है। इसमें भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ0 राल्फ हैक्नर ने कहा है कि भारत विश्व के सर्वाधिक नवोन्मेष देशों में से एक है तथा 2021 के केन्द्रीय बजट में अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अधिक के बजट आवंटन से ये प्रमाणित होता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने इस कान्क्लेव का उद्घाटन किया।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चीफ के रूप में प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पी.सी. मोदी को फरवरी 2019 में CBDT अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
भारत ने कैंसर उपचार के लिए एक उन्नत ‘डिजिटल कोबाल्ट थेरेपी मशीन’ दान की है, जिसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा मेडागास्कर के लिए विकसित किया गया है। बीएआरसी का मुख्यालय ट्रांबे, मुंबई में हैं।
ब्रिटिश थिंक-टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ (IISS) के अनुसार सैन्य खर्च ने वर्ष 2020 में 1.8 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू लिया। वैश्विक सैन्य खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 3.9% बढ़ा। अमेरिका 2020 में दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश बना, उसके बाद चीन का स्थान है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत 2 मार्च यानि आज "सुगम्य भारत ऐप" और "एक्सेस - द फोटो डाइजेस्ट" नामक एक हैंडबुक लॉन्च करेंगे। सुगम्य भारत ऐप संवेदनशीलता और सुगमता को बढ़ाने का एक साधन है। इसकी पांच मुख्य विशेषताएं हैं जिनमें से चार सीधे सुगमता को बढ़ाती है। इनमें पर्यावरण निर्माण के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं के संबंध में शिकायत, परिवहन क्षेत्र, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पारिस्थितिकी तंत्र, जन-भागीदारी की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सुगम्यता से सबद्ध दिशा निर्देश शामिल है। इस फीचर की पांचवी विशेषता केवल दिव्यांगजनों के लिए कोविड से सबद्ध है।
मध्यप्रदेश में खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार चौहान का 1 मार्च को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। यहां की राजधानी भोपाल हैं।
यह करेंट अफेयर्स क्विज अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, खेल, आर्थिक, प्रशासन सहित आपकी परीक्षा में पूछे जाने वाले सिलेबस पर आधारित हैं।