रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। यह तथ्य हुरून की ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की दौलत 24 फीसदी बढ़ी हैं और अब वह 83 अरब डॉलर के मालिक हैं। यह भारतीय करेंसी में 6.09 लाख करोड़ रुपये के करीब है।
हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय अरबपतियों में गौतम अडाणी व परिवार (2.34 लाख करोड़ रु संपत्ति के साथ 48वीं रैंक), शिव नादर व परिवार (1.94 लाख करोड़ रु संपत्ति के साथ 58वीं रैंक), लक्ष्मी एन मित्तल (1.40 लाख करोड़ रु के साथ 104वीं रैंक), साइरस पूनावाला (1.35 लाख करोड़ रु के साथ 113वीं रैंक) शामिल हैं।
हुरून की लिस्ट के मुताबिक, अब भारत में 209 अरबपति हैं। इनमें से 177 भारत में ही रह रहे हैं। वहीं अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 689 हो चुकी है। भारत में पिछले साल 50 लोग बिलियेनियर क्लब में शामिल हुए। भारतीयों में पिछले साल संपत्ति में सबसे ज्यादा ग्रोथ Zscaler के जय चौधरी ने दर्ज की। उनकी संपत्ति 271 फीसदी बढ़कर 96000 करोड़ रुपये हो गई। जय चौधरी के बाद अडाणी ग्रुप के विनोद शांतिलाल अडाणी रहे, जिनकी दौलत 128 फीसदी बढ़कर 72000 करोड़ रुपये हो गई।
यह भी पढ़ें— Reliance Jio : जियो बना दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड, जानें एप्पल के साथ किसे छोड़ा पीछे
यह भी पढ़ें— Narendra Modi Stadium : मोटेरा स्टेडियम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर, जानें विस्तार से