भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एवं झारखण्ड के कप्तान ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन पारी का आगार किया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान मध्यप्रदेश के खिलाफ ईशान ने महज 94 गेंद में 173 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 19 चौके निकले। इस दमदार पारी की बदौलत झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 422/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी मध्यप्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई और 324 रन के अंतर से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
ईशान किशान के रिकार्डस
- लिस्ट ए मैच में किसी भी विकेटकीपर कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर।
- विजय हजारे ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज का दूसरा सर्वोच्च स्कोर।
- उनसे आगे 129 गेंद में 212 रन बनाने वाले संजू सैमसन हैं।
- विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज।
- झारखंड का विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास में अबतक का सर्वोच्च स्कोर।
- झारखण्ड ने इस मैच में 9 विकेट खोकर 422 रन बनाएं।
- ईशान किशन ने 2020 के सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए थे। जो संजू सैमसन से तीन ज्यादा थे।
यह भी पढ़ें— START UP : IIT मद्रास ने लॉन्च की ई-बाइक, रेंज 50 KM/H
विजय हजारे ट्रॉफी में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर
- संजू सैमसन (नॉटआउट 212)
- यशस्वी जयसवाल (203)
- कौशल (202)
- अजिंक्य रहाणे (187)
- वसीम जाफर (नॉटआउट 178)
- बैंस (नॉटआउट 173)
- ईशान किशन (173)