भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार नई-नई योजनाओं को शुरू कर रही है। पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए अब सरकार देश में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उतारने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ‘Go Electric’ कैंपेन के लॉन्च के मौके पर कहा कि सरकार अगले 15 दिनों के भीतर देश में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लॉन्च करेगी। इसके अलावा उन्होनें सरकारी मंत्रालयों और विभाग के सभी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना अनिवार्य करने की भी बात कही।
हाल ही में नितिन गडकरी में देश की पहली CNG पावर्ड ट्रैक्टर को लॉन्च किया था। ये एक डीजल ट्रैक्टर है जिसे CNG में कन्वर्ट किया गया है। ये अपने तरह का देश का पहला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ही है। सरकार का दावा है कि इस ट्रैक्टर के प्रयोग से खर्च को तकरीबन 55 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है।
सरकार जिस ट्रैक्टर को लॉन्च करने की बात कर रही है वो देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं है। इससे पहले प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी सोनालिका ने बीते साल दिसंबर महीने में देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger को लॉन्च किया था। इस ट्रैक्टर को यूरोप में डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें— Quiz : 18 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में कंपनी ने IP67 मानक वाले 25.5 kW की क्षमता का नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी का प्रयोग किया है। जो कि सामान्य तौर पर डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले एक चौथाई से भी कम खर्च में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत महज 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को आप आसानी से घरेलू सॉकेट से ही चार्ज कर सकते हैं। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 10 घंटे का समय लगता है। इसके अलावां इसमें इस्तेमाल किया गया जर्मन इलेक्ट्रिक मोटर शत प्रतिशत टॉर्क प्रदान करता है। Tiger इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी पंजाब के होशियारपुर स्थित प्लांट में कर रही है। जहां पर नए ट्रैक्टर के निर्माण में महज 2 मिनट का समय लगता है। इस ट्रैक्टर की टॉप स्पीड 24.93 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ चार्जिंग सिस्टम भी दे रही है, जिससे यह महज 4 घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें— Electricity : स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी प्रीपेड मीटर योजना, अब बिहार की योजना देशभर में लागू होगी
यह भी पढ़ें— Banking : जानें वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2021 के बारे में