भारत ने अजय माथुर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अगले महानिदेशक के रूप में नामित किया है। वह उपेंद्र त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्होंने 2017 से महानिदेशक के रूप में काम किया है। महानिदेशक का कार्यकाल चार साल का होता है। अजय माथुर वर्तमान में नई दिल्ली स्थित ‘द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख हैं।
ये भी पढ़ें— Rishi Ganga Power Project : जानें ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट के बारे में, चमोली गलेशियर हादसे का बना शिकार
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक ऐसा गठबंधन है जिसकी शुरुआत भारत ने वर्ष 2015 में की थी। इस गठबंधन का प्रस्ताव पीएम मोदी ने दिया था। इस गठबंधन का उद्घाटन वर्ष 2016 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। वर्तमान में, आईएसए के 121 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है।