इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वे लीग के इतिहास के नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का 2015 सीजन का रिकार्ड तोड़ा हैं। युवी को दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
ये भी पढ़ें— IPL 2020: जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला, MI और DC को कितना मिला ईनाम
इस सीजन में क्रिस मॉरिस की बेस प्राइज 75 लाख रुपए थी। वे इस प्राइज से 21 गुना ज्यादा कीमत में बिके। मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है।