तंजानिया में एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी सामने आई है, जिससे लोगों को खून की उल्टियां होने लगती हैं और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो जाती है। अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 50 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। बीमारी के सामने आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और पानी के नमूनों की जांच की जा रही है।
बीमारी के सामने आने के बाद तंजानिया की सरकार भी काफी सतर्क है। वह इस बीमारी की चपेट में आए मरीजों के खून और स्थानीय पानी के नमूने मांग रही है, ताकि आगे की टेस्टिंग व अन्य जानकारी जुटाई जा सके। शुरुआती टेस्ट्स में के अनुसार ज्यादातर मरीज अल्सर और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें अवैध शराब पीने, सिगरेट पीने और दूषित पानी पीने से बचने की सलाह दी जा रहीं है।
इसे अधिकारिक रूप से यूनाईटेड रिपब्लिक आफ तंजानिया कहा जाता है।
इसकी राजधानी डोडोमा है। इसकी मुद्रा तंजानिया स्वीलिंग है। यहां की भाषा स्वीहीली है।
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली हैं।