ram sevak Sharma theedusarthi
Ayushman Bharat : आयुष्मान भारत के नए सीईओ बने आर.एस. शर्मा
February 7, 2021
rishi Ganga power project theedusarthi
Rishi Ganga Power Project : जानें ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट के बारे में, चमोली गलेशियर हादसे का बना शिकार
February 7, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गये है। जो एक इतिहास है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की आईपीएल 2020 के रिटेंशन डे से पहले की कमाई 137 करोड़ से ज्यादा थी, लेकिन जिस पल से धोनी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा, भारत के इस खिलाड़ी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया। धोनी 2008 से ही सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। उनका वेतन अब 15 करोड़ रुपये है। वह 2018 से इतनी रकम कमा रहे हैं।

एम.एस.धोनी की कमाई 2008 से

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 के ऑक्शन में सबसे बड़े खिलाड़ी थे और आश्चर्यजनक रूप से वह उस सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर बिके थे। उन्हें सीएसके ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद अगले तीन साल तक उनकी कमाई इतनी ही रही थी। 2011 में बीसीसीआई ने रिटेंशन की कीमत बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दी थी। इसके बाद 2011 से 2013 के बीच आईपीएल में धोनी की सैलरी 8.28 करोड़ रुपये रही।

एम.एस.धोनी की कमाई 2014 से

आईपीएल 2014 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने एक बार फिर से रिटेंशन की रकम बढ़ायी। ऐसे में 2014 और 2015 में आईपीएल से धोनी की कमाई 12.5 करोड़ रुपये हुई। इसके बाद 2016 और 2017 में धोनी सीएसके पर बैन के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े थे। इस दौरान उनकी सैलरी 25 करोड़ रुपये थी।

एम.एस.धोनी-विराट कोहली-रोहित शर्मा

तीन बार के आईपीएल खिताब विजेता कप्तान एम.एस.धोनी ने 2018 में लीग में वापसी के बाद से सीएसके में 60 करोड़ रुपये कमाए हैं। 150 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त वेतन के साथ एकमात्र खिलाड़ी धोनी हैं। लगातार चौथे सीजन के लिए विराट कोहली की तुलना में 2 करोड़ रुपये कम कमाए जाने के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान से आगे हैं।

ये भी पढ़ें— MS Dhoni : बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी

रोहित शर्मा, जो आईपीएल की शुरुआत से ही सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, अब तक 146.6 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं। वह 2018 से मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रुपये सीजन कमा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली 2018 से प्रति सीजन 17 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली आईपीएल में अब तक 143.2 रुपये कमा चुके हैं। रोहित और धोनी पर 2 करोड़ रुपये की बढ़त कोहली के आईपीएल करियर के मुख्य आकर्षण में से एक रही है।

ये भी पढ़ें— Contract Farming : नए जमाने की खेती, किसानों के लिए फायदा या नुकसान

ये भी पढ़ें— FIFA : मेसी-रोनाल्‍डो को पछाड़कर फीफा अवार्ड विजेता बने लेवानडोस्‍की, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

ये भी पढ़ें— Quiz : 7 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

ये भी पढ़ें— IPL 2020: जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला, MI और DC को कितना मिला ईनाम

ये भी पढ़ें— UPPSC PCS 2021 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 400 पदों पर होगी भर्ती, जानें विस्तार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *