आर.एस. शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयुष्मान भारत योजना को ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कहा जाता है।
सीईओ का पुरा रूप मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है।
आर.एस. शर्मा इंदू भूषण की जगह लेंगे। इंदु भूषण का 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। आर.एस. शर्मा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व अध्यक्ष हैं। आर.एस. शर्मा कोविड-19 (Covid-19 vaccine delivery technology platform—Co-WIN) का मुकाबला करने के लिए प्रौद्योगिकी और डेटा प्रबंधन पर अधिकार प्राप्त समूह के प्रमुख हैं। वह कोविड-19 के वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के सदस्य भी हैं।
आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश के 40% लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए भारत सरकार की एक योजना है। यह योजना 23 सितंबर, 2018 को झारखंड के रांची में आयुष्मान भारत के दूसरे घटक के रूप में शुरू की गई थी। इसे पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। यह योजना देश के निजी और सार्वजनिक सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें— Greta Thunberg : जानें टाइम मैंगजीन के पर्सन आफ दि इयर से सम्मानित ग्रेटा थनवर्ग के बारे में
आयुष्मान भारत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज को प्राप्त करने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का पहला घटक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर था। सरकार ने फरवरी 2018 में 1,50,000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की घोषणा की थी।।
रामसेवक शर्मा नौकरशाह है।। ये 10 अगस्त 2015 से 30 सितंबर 2020 तक ट्राई के चीफ रह चुके है। इन्होंने आईआईटी, कानपुर से पढ़ाई की है। आर.एस.शर्मा का पुरा नाम राम सेवक शर्मा है।
यह भी पढ़ें— Green Zone : ग्रीन जोन में ड्रोन उड़ाने संबंधी आदेश-निर्देश
यह भी पढ़ें— RSMSSB Recruitment 2021 : Inter पास युवाओं के लिए 882 पदों पर भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें— Quiz : 7 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज