भारत में 16 जनवरी, 2021 से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी। और अब तक देश में 50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ऐसे में भारत सबसे तेज 50 लाख वैक्सीन लगाने वाला पहला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में केवल 21 दिनों में 50 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अन्य टॉप देशों में 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में कम से कम 24 दिन लगे हैं।
उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां अब तक 5.5 लाख हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 1 लाख हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग चुकी है।
यह भी पढ़ें— Serum Institute of India : जानें कोविड 19 का टीका बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के बारे में
यह भी पढ़ें— Vaccination : दुनिया के सबसे बडे कोविड टीकाकरण का अभियान शुरू, जानें विस्तार से
यह भी पढ़ें— Quiz : 6 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
यह भी पढ़ें— UPPSC PCS 2021 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 400 पदों पर होगी भर्ती, जानें विस्तार से