जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक राज्यसभा में जी. किशन रेड्डी द्वारा पेश किया गया। ये भारत सरकार में गृह राज्यमंत्री है। इन्होंने 4 फरवरी को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2021 प्रस्तुत किया। यह विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन अध्यादेश 2021 का स्थान लेगा। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के जम्मू-कश्मीर काडर को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केन्द्रशासित प्रदेश के काडर के साथ मिलाया गया है। इसे ए.जी.एम.यू.टी. काडर भी कहा जाता है। राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को संशोधित करने के लिए पिछले महीने अध्यादेश पर हस्ताक्षर किये थे। अमित शाह भारत सरकार के गृह मंत्री है। जबकि नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री है और अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री है।
दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन पर जलवायु एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के हाल के ट्वीट के साथ साझा किए गए निंदनीय टूलकिट बनाने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर धारा 153 ए और 120 बी के तहत आरोप लगाए हैं। धारा 153 ए धर्म और नस्ल के आधार विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता भड़काने और धारा 120 बी आपराधिक षडयंत्र से संबंधित है। 18 वर्ष की थनबर्ग ने पहले एक ट्वीट के साथ यह टूलकिट पोस्ट की थी और बाद में तुरंत उसे डिलीट कर दिया।
भारत ने 4 फरवरी, 2021 को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के रक्षा मंत्रियों के कॉन्क्लेव की मेजबानी की। इस कॉन्क्लेव का व्यापक विषय ‘हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि’ है। इस कॉन्क्लेव के दौरान, भारत ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को मिसाइल सिस्टम, एलसीए और अन्य हथियार प्रणालियों की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
श्रीलंका सरकार ने अपने कैबिनेट बैठक में फैसला किया है कि कोलंबो बंदरगाह का पूर्वी टर्मिनल राज्य के स्वामित्व वाले श्रीलंका पोर्ट प्राधिकरण के 100% स्वामित्व में संचालित होगा और वह भारत और जापान के साथ इसे विकसित करने में रणनीतिक साझीदार नहीं रहेगा।
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। ये दोनों सीटे भारतीय जनता पार्टी अभय भारद्वाज और कांग्रेस के अहमद पटेल के निधन से खाली हुई हैं। असम में एक सीट के लिए उपचुनाव कराये जायेंगे। बोडो लैंड पीपुल्स फ्रंट के सदस्य बिस्वाजीत डैमरी के इस्तीफे के कारण ये सीट खाली हुई है। इस महीने की 11 तारीख को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और पहली मार्च को चुनाव होगा।
आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 2 फरवरी को हर साल विश्व आर्द्र्भूमि दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व आर्द्र्भूमि दिवस की थीम ‘वेटलैंड्स एंड वॉटर’ है। यह लोगों और देशों से उन्हें पुनर्स्थापित करने की कार्रवाई को भी प्रोत्साहित करता है। वेटलैंड्स वैसी भूमि को कहा जाता है। जो जल के प्रदूषण को कम करता है और जिसमें लगभग वर्ष भर पानी रहता है।
कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) एक स्वतंत्र और अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो राष्ट्रमंडल देशों में मानव अधिकारों की प्राप्ति की दिशा में काम करता है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव ने हाल ही में भारत में पत्रकारों के खिलाफ राजद्रोह के मामलों को वापस लेने के लिए एक बयान जारी किया है। इसने देशद्रोह और आपराधिक मानहानि कानूनों को निरस्त करने की भी मांग की है।
चेन्नई में आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए अनुसंधान को मजबूत करना है। इसे नेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट, चेन्नई के एक भाग के रूप में स्थापित किया गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को प्रमुख केन्द्रीय जांच एजेंसी CBI का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। ऋषि कुमार शुक्ला, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। पिछले पांच वर्षों में यह तीसरी बार है जब सीबीआई के लिए अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति की गयी है।
म्यामांर में सैन्य सरकार ने इस महीने की सात तारीख तक फेसबुक और अन्य संदेश एप्लीकेशनों पर रोक लगा दी है। परिवहन और संचार मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया जिसमें सभी मोबाइल ऑपरेटरों, अंतर्राष्ट्रीय गेटवेज और सेवा प्रदाताओं पर रोक लगाई गई ताकि वे फेसबुक ब्लॉक कर सकें। मंत्रालय ने फेसबुक पर आरोप लगाया कि वह गलत खबरों का प्रचार करता है और लोगों को गुमराह करता है।
केन्द्रीय एवं राज्य सेवा आयोगों द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह क्विज उपयोगी है। इसमें राज्य, देश एवं विदेश से जुड़े मुद्दों से संबंधित प्रश्न के साथ विस्तार से उत्तर दिया गया है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications