इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में हाल ही में एक विस्फोट हुआ। इसके बाद बड़ी मात्रा लावा और धूल का गुबार उत्पन्न हुआ। लगभग 23 दिनों से लगातार विस्फोट हो रहा है
इंडोनेशिया, 270 मिलियन लोगों का द्वीपसमूह, भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें जावा, सुमात्रा, जावा, सुलावेसी, बोर्नियो और पापुआ न्यू गिनी सहित सत्रह हजार से अधिक द्वीप शामिल हैं। यह देश दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। यह सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम बहुल देश भी है। इंडोनेशिया का सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप जावा है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। यहां की मुद्रा को रुपिया कहा जाता हैं देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है यहाँ की मुख्य भाषा इंडोनेशिया है। प्राचीन भाषा का नाम कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रंथ हैं। यह देश भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि से ग्रस्त है क्योंकि यह “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” के साथ स्थित है।
यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के रिम के आसपास है जो ज्वालामुखी विस्फोटों और भूकंपों से ग्रस्त है। यह एक घोड़े की नाल के आकार की बेल्ट है जिसकी लंबाई लगभग 40,000 किमी है। इसमें पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्रों के अलावा दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका आदि शामिल है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications