देशप्रेम की भावना जगाने का वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व की शुरूआत कल से वर्चुअल प्लेटफार्म bharatparv2021.com पर आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन स्थलों, व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य आकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस पर्व का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन मंत्रालय हर साल 26 से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लालकिले की प्राचीर के सामने इसका आयोजन करता आ रहा है। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना जगाना और यहां की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाना है।
भारत में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस बार 11वॉ मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पहली बार 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था। उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी। जिसकी ओर से देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के कर्मियों को शौर्य और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रपति पदक प्रदान किये जाते हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर, 73 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से, आठ कर्मियों को उनके शौर्य के लिए अग्निशमन सेवा पुरस्कार प्रदान किए और दो कर्मियों को वीरता के कार्यों के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा के लिए 13 कर्मियों को और विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए 50 कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 54 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इस साल 32 बच्चों का चयन किया गया है। बच्चों को यह पुरस्कार नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। मंत्रालय के अनुसार कला एवं संस्कृति के लिए सात, नवाचार के लिए नौ, शिक्षा क्षेत्र में पांच, सात बच्चों को खेल, तीन को बहादुरी और एक बच्चे को समाज सेवा में उनके प्रयास के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये तीन बहादुर बच्चे इस प्रकार है— 1.ज्योति - लॉकडाउन में 15 साल की ज्योति ने गुरुग्राम से दरभंगा तक का 1200 किलोमीटर का सफर साईकिल से किया। वह अपने बिमार पिता को साईकिल पर बिठाकर लाई थीं। ज्योति की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने भी की थी। उनपर फिल्म बनाने की तैयारियां थी। 2. कामेश्वर जगन्नाथ वाघमारे - कामेश्वर ने नदी में डूब रहे 3 बच्चों को बचाया था। ये कंधार तालुका से है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी सम्मानित कर चुके हैं। 3. कुंवर दिव्यांश - सिंह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के कुंवर ने महज 13 साल की उम्र में अपनी छोटी बहन और कुछ बच्चों को सांढ़ से बचाया था।
मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘पंख’ योजना को लॉन्च किया है। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया। यह अभियान एक साल तक चलेगा। वर्तमान में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। राज्यवासी इन्हें प्यार से मामा कहते है।
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को केंद्र सरकार द्वारा जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को मिली है। एसपीजी के बाद जेड प्लस भारत की सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी है। इस श्रेणी में संबंधित विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा में 36 जवान होते हैं। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो और राज्य के पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। राम मंदिर पर इन्हीं के द्वारा निर्णय सुनाया गया था।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 946 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 207 पुलिसकर्मियों को वीरता और 739 को सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पुरस्कारों की श्रेणी में, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले दो कर्मियों में एक झारखंड के सहायक उप निरीक्षक बनुआ उरांव और दूसरे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल हैं, और दोनों को मरणोपरांत दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में वीरता के लिए 137 कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, वाम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में साहसपूर्ण कार्रवाई के लिए 24 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए एक कर्मी को सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार पाने वालों में सीआरपीएफ के 68, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 52, सीमा सुरक्षा बल के 20, दिल्ली पुलिस के 17, महाराष्ट्र के 13 और छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के 8 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सुरक्षाकर्मी हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को संसद भंग करने के उनके फैसले को लेकर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विरोधी गुट के नेताओं की बार-बार धमकियों के बीच यह कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच सत्ता संघर्ष को लेकर ओली ने पिछले वर्ष बीस दिसम्बर को अचानक संसद भंग करने की सिफारिश की थी। इसके बाद नेपाल में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री की सिफारिश स्वीकार कर ली और अब तीस अप्रैल तथा दस मई को संसदीय चुनाव कराये जायेंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तानी एयरलाइन से यात्रा न करने की सलाह दी है। पाकिस्तान में, संदिग्ध लाइसेंस के आधार पर विमान उड़ाने वाले पायलटों की खबर सामने आने के महीनों बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह फैसला लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, खाद्य और कृषि संगठन सहित कई अन्य एजेंसियों को यह सलाह जारी की है। संयुक्त राष्ट्र की इस सलाह के बाद पाकिस्तान में कार्यरत इसके कर्मचारी पाकिस्तानी एयरलाइन्स से पाकिस्तान के भीतर या बाहर यात्रा नहीं कर पाएंगे। पिछले वर्ष दिसम्बर में, यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स-पीआईए पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया था।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का शुभारंभ किया। 25 दिसंबर को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं विश्व शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications