25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिला था। शिमला के रिज मैदान में हुई जनसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 18 वें राज्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश की घोषणा की थी। इससे पहले हिमाचल केंद्र शासित प्रदेश था।
हिमाचल क्षेत्र के प्राचीनतम ज्ञात जन जातिय निवासियों को दास कहा जाता था। स्वतंत्रता के बाद हिमाचल क्षेत्र की 30 पहाड़ी रियासतों को एकजुट करके 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश की स्थापना की गयी। 1 नवम्बर 1966 को पंजाब के अस्तित्व में आने पर कुछ अन्य सम्बंधित क्षेत्रों को हिमाचल में मिला लिया गया यह राज्य उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से तथा पूर्व में तिब्बत(चीन) की सीमाओं से घिरा है।
ये भी पढ़ें— Startup India : जानें स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड के बारे में
ये भी पढ़ें— Foundation Day : जानें मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य के स्थापना दिवस के बारे में
ये भी पढ़ें— Foundation day: आज इन राज्यों का है स्थापना दिवस, जानें विस्तार से
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications