पेरिस जलवायु समझौता ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने के लिए 2015 में हस्ताक्षर किए गए ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय समझौते में से एक है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन काल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले साल के अंत में समझौते को छोड़ दिया था। फिलहाल राष्ट्रपति जो बाइडेन की घोषणाओं में जलवायु परिवर्तन सुरक्षा को कमजोर करने वाले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यों की समीक्षा करने के लिए एक व्यापक आदेश भी शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें— Donald Trump : जानें दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमरीकी राष्ट्रपति के बारे में
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 12 दिसंबर 2015 को 196 देशों के प्रतिनिधियों ने पेरिस जलवायु समझौते को अपनाया था। जिसके तकरीबन एक साल बाद 3 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के दौरान पेरिस समझौते को स्वीकार किया गया था। वहीं असके बाद आए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन की ओर से अगस्त 2017 में औपचारिक रूप से इस समझौते से बाहर होने की बाक कही गई थी। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां से निपटना है।
ये भी पढ़ें— Joe Biden: जो बाइडन अमरीका के 46 वें राष्ट्रपति, जानें इस चुनाव के रिकार्ड के बारे में
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications