अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की ओर से निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा निधि संग्रह अभियान है। इससे पहले आज तक कभी इस तरह कार्यक्रम दुनिया में आयोजित नहीं हुआ हैं। इस मंदिर को इस तरह बनाया जा रहा है, कि यह दुनिया में सबसे भव्य लगे, इसीलिए 15 जनवरी 2021 से विश्व हिन्दु परिषद और आरएसएस ने मिलकर देश के हर छोटे बड़े स्थान पर जाकर रामभक्तों से दान लेना शुरू किया है। जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा दिए गए 5 लाख रुँपये के दान से की गई, और बड़ी बात ये है कि, पहले ही दिन करोड़ों का दान आया है। इस अभियान के तहत अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई धोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। यह पैसा मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल होगा।
यह भी पढ़ें— Ayodhya: करमुखा पद्धति में तैयार हो रहीं भगवान राम की नगरी अयोध्या, जानें महत्वूपर्ण तथ्य
इसे विश्व का सबसे बड़ा निधि संग्रह अभियान इस तरह से कहा जा रहा है कि इसमें विश्व के सातवें बड़े देश भारत के अधिक्य परिवारों से चंदा देने का अनुरोध स्वंयसेवी संघटन कर रहे है। इसके अलावा विदेशों से भी चंदा आ रहा है। भारत की जनसंख्या वर्तमान में लगभग 132 करोड़ है।
श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये , 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी।
यह भी पढ़ें— Ayodhya Airport : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट, जानें महत्वपूर्ण तथ्य
यह भी पढ़ें— National Youth Parliament 2021: जानें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के बारे में
यह भी पढ़ें— MSP : जानें एमएसपी से जुड़े हर एक पहलु के बारे में, जिसको लेकर किसान आंदोलन कर रहे है
यह भी पढ़ें— My Stamp Scheme : जानें क्या है माई स्टैंप योजना, ऐसे आप भी बनवा सकते है अपने नाम का डाक टिकट
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications