विश्व का सबसे बडा कोविड टीकाकरण अभियान भारत में शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों और तकनिकी विशेषज्ञों द्वारा हासिल की गई सफलताओं की सराहना करते हुए विशेष रूप से देश में तैयार किये गये दो कोरोना टीकों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में शीघ्र ही विश्व का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया जायेगा।
बिहार में, कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन के साथ ही आज से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोल दिया गया है। विद्यालयों में 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं ही लगेंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को ही आने की अनुमति होगी। इन संस्थानों को छात्रों को अलग-अलग बैचों में बुलाने के लिए कहा गया है। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च से ये संस्थान बंद थे। प्रधान शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावकों से लिखित सहमति लेने के बाद ही कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। महाराष्ट्र में भी कोविड संक्रमण की दर लगातार घटती दर को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों को आज से फिर खोल दिया गया है। पुणे, नासिक, औरंगाबाद और पालघर की नगरीय सीमा में आने वाले स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को आने की अनुमति दी गई है। ओडिशा सरकार ने भी इस महीने की शुरूआत से सरकारी और निजी क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज और विश्वविदयालयों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। स्कूलों को शुक्रवार से खोला जायेगा तथा कॉलेज और विश्वविदयालयों में शिक्षण कार्य अगले सोमवार से शुरू होगा।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में वर्चुअल एग्री इंडिया हैकाथॉन 2020 का उद्घाटन किया। यह संवादों को व्यवस्थित करने और कृषि में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए सबसे बड़ी आभासी सभा है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी और चीन के जैक मा को पछाड़ते हुए झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं, उनकी कुल संपत्ति 70.9 बिलियन अमरीकी डॉलर है। झोंग शानशान चीन की सबसे बड़ी पेय कंपनी ‘नोंगफू स्प्रिंग’ के संस्थापक हैं।
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड (रेलवे मंत्रालय) का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह भारत सरकार के पदेन प्रमुख सचिव के रूप में भी काम करेंगे। वर्तमान प्रमुख वीके यादव का कार्यकाल पूरा होने के बाद, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुनीत शर्मा को नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में मंजूरी दे दी है।
प्रसार भारती ने 2020 में 100% से अधिक की वृद्धि दर्ज की। भारत के बाद पाकिस्तान में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के लिए सबसे ज्यादा दर्शक हैं। दूरदर्शन और आल् इंडिया रेडियो भारत का सरकारी उपक्रम है।
पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह के अनुसार, भारत में यात्रा को सुगम बनाने के लिए गूगल से सरकार के साथ मिलकर गूगल पर्यटन मानचित्र तैयार करने को कहा गया है। सरकार देश में दूरदराज के इलाकों तक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन राजमार्गों के निर्माण का कार्य कर रही है।
न्यायमूर्ति एस मुरलीधर ने आज ओडिसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। ओडिसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने भुवनेश्वर में राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति मुरलीधर की ओडिसा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की थी। ओडिसा मुख्य न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले वे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कार्यरत थे। संजय करोल पटना उच्च न्यायाल के मुख्य न्यायधीश है।
आज 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस है। आज ही ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती भी है जिन्होंने दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि तैयार की थी। लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को उत्तरी फ्रांस के कूप्व्रे शहर में हुआ था।
इनकम टैक्स विभाग ने मीडिया कंपनी जी ग्रुप के दफ्तरों पर रेड की है। जिसके संस्थापक राज्यसभा सांसद सुभाष चंन्द्रा है। प्रणव रॉय एनडीटीवी ग्रुप से जुड़े है। अर्णव गोस्वामी रिपब्लिक ग्रुप से संबंधित है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications