WBBPE-theedusarthi
WBBPE : 16500 टीचिंग पदों के लिए भारत का कोई भी नागरिक कर सकता है आवेदन, जानें विस्तार से
December 25, 2020
PM-JAY Scheme theedusarthi
PM-JAY Scheme : जम्मू-कश्मीर के 15 लाख लोगों को मुफ्त बीमा कवर, जानें विस्तार से
December 26, 2020
Show all

Arya Rajendran : भारत की सबसे युवा मेयर चुनी गईं आर्या, रचा इतिहास

Arya Rajendran theedusarthi

केरल के तिरुवनंतपुरम की एक कॉलेज छात्रा को देश का सबसे युवा महापौर चुना गया है। आर्या राजेंद्रन महज 21 वर्ष की हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) से संबंधित है। हाल ही में महापौर और स्थानीय निकाय के लिए चुनाव हुए थे। यहां 100 सदस्यीय निगम में सत्तारूढ़ सीपीआई—एम ने 51 सीटें जीती हैं, जबकि 35 सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। इसके बाद सत्तारूढ़ दल ने पहली बार की पार्षद को प्रतिष्ठित पद सौंपकर सभी को हैरत में डाल दिया।

ये भी पढ़ें— Ayodhya Airport : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

आर्या राजेन्द्रन

आर्या राजेन्द्रन तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में बीएससी गणित की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। वह परिषद में जरूर छोटी उम्र की हैं, लेकिन राजनीति उनके लिए नई बात नहीं है। वह 6 वर्ष की उम्र में पार्टी से जुड़े बच्चों के संगठन, बाला संगम की सदस्य बन गईं थीं और अब वह इसकी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, पार्टी की युवा शाखा के पदाधिकारी भी हैं। आर्या के पिता के. राजेंद्रन एक इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि मां श्रीलता राजेंद्रन एलआईसी एजेंट हैं।

एक नजर में

  • केरल मालाबार तट पर स्थित दक्षिण भारत का एक राज्य है।
  • जिसकी राजधानी तिरूवनंतपुरम है।
  • पिनरई विजयन यहां के मुख्यमंत्री है।
  • ये सीपीआई राजनीतिक दल से संबंधित है।
  • यहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान है।

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *