बिहार की म़ोक्षभूमि एवं महर्षि अगस्तय की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध गया जिले में पहला नगर वन पार्क बनने जा रहा है। यह वन शहर के माड़नपुर ब्रह्मयोगि पहाड़ के पास बनने जा रहा है। इसके लिए 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।
भारत सरकार की योजना है कि देश के शहरी इलाकों में पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए नगर वन बनाएं जाएंगे। इस चरण में देश के 19 शहरों को शामिल किया गया है। इसी के तहत बिहार के गया में यह बनने जा रहा है। इस पार्क को बनाने में लगभग 3.5 करोड़ रूपये खर्च होंगे। जिसमें से डेढ़ करोड़ रूपये भारत सरकार वहन करेगी जबकि दो करोड़ रूपये सीएसआर या राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।
ये भी पढ़ें— Nitish Kumar: 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतिश कुमार, जानें कब-कब बने मुख्यमंत्री
इस पार्क में 27 अलग—अलग नक्षत्रों के नाम पर एक क्षेत्र विकसित होगा। जिसमें नक्षत्रों के नाम पर आधारित पौधें होंगे। पर्यावरण के साथ धार्मिक आस्था का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही पार्क में व्यायाम करने से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होगी। मोक्षभूमि व पिंडदान के लिए एक स्मृतिवन का भी निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें— Bihar Election: बिहार के पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह का निधन, जानें चौथी विधानसभा चुनाव में इतने मुख्यमंत्री कैसे बने
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। Subscribe to Notifications