पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी देने वाले इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर सरकार द्वारा उठाये गये सभी प्रमुख कदमों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।
प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार, इस पोर्टल से विभिन्न मंत्रालयों द्वारा जलवायु से संबंधित अनेक कदमों के बारे में एक ही स्थान पर तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। भारत ने 2020 से पहले के जलवायु संबंधी अपने लक्ष्यों को लगभग प्राप्त कर लिया है। हालांकि भारत जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन वह इस चुनौती से निपटने के के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई कर रहा है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications