कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्य सलाहकार अहमद पटेल का आज तड़के 71 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए अहमद पटेल 3 बार लोकसभा सांसद और 5 बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। ये 1977 में पहलीर बार भरूच से चुनाव लड़े थे। जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से ये राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications