भारत के कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि को विश्व की सबसे शक्तिशाली 500 गैर कंप्यूटर प्रणालियों में 63वां स्थान मिला है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, ए आई प्रणाली से कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान और खगोल भौतिकी जैसे क्षेत्रों में पैकेज के अनुप्रयोग विकास को मजबूती मिलेगी।
सुपर कंप्यूटर दिखने और काम करने के मामले में सामान्य कंप्यूटर से बहुत अलग होता है। यह सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा बहुत शक्तिशाली होता है बल्कि इसके काम करने की क्षमता भी सामान्य कंप्यूटर से बहुत तेज होती है। सी-डैक के राष्ट्रीय सुपर-कम्प्यूटिंग मिशन के अंतर्गत बने उच्च कार्य प्रदर्शन वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एचपीसी-एआई) सुपर कंप्यूटर परमसिद्धि को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली 500 नन-डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटर प्रणालियों में 63वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग का परिणाम 16 नवंबर, 2020 को जारी किया गया।
राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के अंतर्गत औषधि संरचना और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रणाली के साथ ही मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, पटना और गुवाहाटी जैसे बाढ़ की विभिषिका झेलने वाले महानगरों के लिए बाढ़ पूर्वानुमान पैकेज समेत कई पैकेज विकसित किए जा रहे हैं। इनका शीघ्र प्रयोग चिकित्सा इमेजिंग, जीनोम अनुक्रमण और पूर्वानुमान के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ प्रयासों में अनुसंधान और विकास को बढावा देगा और यह देश के नागरिकों के साथ ही स्टार्ट-अप्स और लघु, सूक्ष्म और मध्यम उपक्रमों के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications