कोविड-19 महामारी के कारण अगले साल के लिए स्थगित अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप प्रतियोगिता को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने रद्द कर दिया है। इसका आयोजन भारत में होने वाला था। परन्तु, भारत को 2022 में इसकी मेजबानी का अधिकार सौंपा गया है।
फीफा ने भारत में होने वाले अंडर -17 महिला विश्व कप और कोस्टा रिका में होने वाले अंडर-20 विश्व कप रद्द कर दिए लेकिन दोनों देशों को 2022 में इनकी मेजबानी के अधिकार दे दिए गए हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के अनुसार, स्थानीय आयोजन समिति 2022 में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के आयोजन की नए सिरे से तैयारी करेगा।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications