16 march theedusarthi_current_affairs_quiz
Quiz: 13-15 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
November 15, 2020
Bihar-Deputy-Cm-theedusarthi
Deputy Chief Minister of Bihar: बिहार में 2 उपमुख्यमंत्री के नाम पक्के, जानें कौन है ये?
November 16, 2020

केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के अनुसार, भारत में दो और आर्द्रभूमि क्षेत्रों को रामसर स्‍थल के रूप में शामिल किया गया है। ये दो स्‍थान महाराष्‍ट्र का लोनाझील और उत्‍तर प्रदेश के आगरा का सुर सरोवर है जिसे कीथम झील के नाम से भी जाना जाता है।

आर्द्रभूमि क्षेत्र

आर्द्रभूमि क्षेत्र दुनिया के ऐसे स्‍थल हैं जो पानी को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं। ये धरती पर सबसे प्रभावी पारिस्थितिकी तंत्र हैं।

रामसर संधि

भारत ने दो फरवरी 1971 को रामसर संधि पर हस्‍ताक्षर किये थे। इसका उद्देश्‍य वैश्विक स्‍तर पर जैव विविधता को संरक्षित रखने के लिए आर्द्रभूमि क्षेत्रों के विकास और रखरखाव का अंतरराष्‍ट्रीय नेटवर्क बनाना है।

एक नजर में

  • चिल्का झील के पुनरुद्धार के लिए भारत को रामसर संरक्षण अवार्ड दिया मिला है।
  • वेटलैंड्स को हिन्दी में रामसर स्थल कहा जाता है।
  • हर दो वर्षों के अंतराल पर विश्व के अलग—अलग देशों में इसके सम्मेलन निरन्तर आयोजित होते है।
  • 2019 से पहले 26 रामसर क्षेत्र थें।
  • 2019 में सुंदर वन डेल्टा (पश्चिम बंगाल) को इसमें शामिल किया गया था।
  • 2020 में 10 और क्षेत्रों के इसमें शामिल हो जाने से भारत में रामसर क्षेत्र की संख्या बढ़ कर 37 हो गई थी जो नए अपडेट के साथ 39 रामसर स्थल है।

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *