बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। आज शाम 4.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के सीएम बने हैं। नीतीश कुमार के साथ तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी शपथ ली। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उत्तर प्रदेश फार्मूले के तहत उप मुख्यमंत्री बनाएं गए है। इस नई सरकार में बीजेपी के कोटे से 7, जदयू के कोटे से 5, हम एवं वीआइपी के कोटे से एक-एक मंत्री ने शपथ ली है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।
इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
- तारकिशोर प्रसाद ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। ये उपमुख्यमंत्री बनेंगे।। तारकिशोर प्रसाद, कटिहार विधानसभा से चुनाव जीते हैं। इन्हें रविवार को एनडीए की बैठक में बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया हैं।
- रेणु देवी ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। इन्हें भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय है। ये बेतिया से बीजेपी से विधायक हैं।
- बीजेपी कोटे से मंगल पांडे ने मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में ये बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे।
-
अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। ये पहली बार मंत्री बने है। ये आरा सीट से चुनाव जीते है।
- जीवेश कुमार ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। ये दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से चुनाव जीते है। इन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली।
-
राम सूरत कुमार ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। ये औराई सीट से विधानसभा चुनाव जीते है।
- विजय चौधरी ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। विजय चौधरी पिछली सरकार में विधानसभा स्पीकर थे। ये इस बार सरायरंजन सीट से चुनाव जीते हैं।
- विजेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। सुपौल सीट पर विजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की है। ये पिछली सरकार में विद्युत विभाग के मंत्री थे।
- मेवा लाल चौधरी ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। ये मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव जीते है। ये पहली बार मंत्री बने है।
- शीला कुमारी ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। फुलपरास सीट से ये विधायक है। ये पहली बार विधायक एवं मंत्री बनी हैं।
- हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। संतोष सुमन विधानपार्षद हैं।
- मुकेश सहनी ने वीआईपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। मुकेश सहनी विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में विधान परिषद के जरिए मंत्री बनेंगे।
- अशोक चौधरी जदयू कोटे से मंत्री बनाएं गए है। पहले ये कांग्रेस में थे। ये जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
- नंदकिशोर यादव को भाजपा कोटे से स्पीकर बनाया गया है। ये पटना साहिब से विधायक है।
एक नजर में
- शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली है।
- बिहार विधानसभा में 243 सीटें है।
- एनडीए को इस चुनाव में 125 सीटें मिली है।
- नीतिश कुमार बिहार के 7वीं बार एवं लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने है।
- ये विधान परिषद सदस्य है।
- वर्तमान में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान है।
- मुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल के द्वारा दिलाई जाती है।
- राज्यपाल को राज्य का पहला व्यक्ति कहा जाता है।
- यह राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है।
- इस मंत्रिपरिषद में बिजेंद्र यादव सबसे उम्रदराज एवं मुकेश सहनी सबसे युवा मंत्री है।
- भाजपा के रामसूरत राय सबसे अमीर मंत्री हैं। उनकी संपत्ति 26.88 करोड़ रुपए है।
- नंदकिशोर यादव को भाजपा कोटे से स्पीकर बनाया गया है। ये पटना साहिब से विधायक है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications