बिहार विधानसभा 2020 में सभी 243 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया एवं मतगणना पूरी हो चुकी है। आज एनडीए की ओर से नीतिश कुमार के मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बन गई है। कल 16 नवंबर को नीतिश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए को 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से जीत मिली है। जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक विधायकों से 3 अधिक है। बिहार में बहुमत से जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2020 के चुनाव की जीत में भाजपा का अहम योगदान है मगर बीजेपी नीतीश कुमार को ही फिर से मुख्यमंत्री पद देने के अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है। आज इसका ऐलना हो गया है। नीतीश पहले ही राज्य के दूसरे सबसे लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन अब वे बिहार के सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हो जाएंगे। उन्होंने अलग अलग कार्यकालों में 14 वर्षों से भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। नीतीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने जा रहे है।
सबसे पहले वह 03 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत के अभाव में सात दिन में उनकी सरकार गिर गई थी। 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार उनकी ताजपोशी हुई। यह कार्यकाल उन्होंने पूर्णत: पुरा किया। 26 नवंबर 2010 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने। 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरजेडी का साथ छोड़ा तो बीजेपी के साथ 27 जुलाई 2017 को छठी बार ताजपोशी हुई।
जब बूटा सिंह, गोपालकृष्ण गांधी, एस. गवई, एल भाटिया, देवानंद कुंवर, डीवाई पाटिल, केशरीनाथ त्रिपाठी, रामनाथ कोविंद, सत्यपाल मलिक, लालजी टंडन, फागु चौहान राज्यपाल रहें है/हैं अब तक इनके कार्यकाल में ये मुख्यमंत्री रहें है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications