Bihar-Election-2020-theedusarthi
Bihar Election Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत, जानें महत्वपूर्ण तथ्य
November 11, 2020
IPL-2020-theedusarthi
IPL 2020: जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला, MI और DC को कितना मिला ईनाम
November 11, 2020
Show all

Nitish Kumar: 7वीं बार मुख्यमंत्री बनें नीतिश कुमार, जानें कब-कब बनें मुख्यमंत्री

Nitish-kumar-theedusarthi

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly)  2020 में सभी 243 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनडीए (NDA) गठबंधन को 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत ​से जीत मिली है। बिहार (Bihar) में बहुमत से जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2020 के चुनाव की जीत में भाजपा का अहम योगदान है मगर बीजेपी नीतीश कुमार को ही फिर से मुख्‍यमंत्री पद देने के अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है।

नीतीश पहले ही राज्‍य के दूसरे सबसे लंबी अ‍वधि तक मुख्‍यमंत्री (Chief Minister) रहे हैं। उन्‍होंने अलग अलग कार्यकालों में 14 वर्षों से भी अधिक समय तक मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली है। नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

कब-कब बनें मुख्यमंत्री

सबसे पहले वह 03 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत के अभाव में सात दिन में उनकी सरकार गिर गई थी। 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार उनकी ताजपोशी हुई। यह कार्यकाल उन्होंने पूर्णत: पुरा किया। 26 नवंबर 2010 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने। 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरजेडी का साथ छोड़ा तो बीजेपी के साथ 27 जुलाई 2017 को छठी बार ताजपोशी हुई।

इन राज्यपालों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहें

जब बूटा सिंह, गोपालकृष्ण गांधी, एस. गवई, एल भाटिया, देवानंद कुंवर, डीवाई पाटिल, केशरीनाथ त्रिपाठी, रामनाथ कोविंद, सत्यपाल मलिक, लालजी टंडन, फागु चौहान राज्यपाल रहें है/हैं अब तक इनके कार्यकाल में ये मुख्यमंत्री रहें है।

एक नजर में

  • चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार यह घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है।
  • वे पहले ही राज्‍य के दूसरे सबसे लंबी अ‍वधि तक मुख्‍यमंत्री रहे हैं।
  • नीतिश कुमार जनता दल यूनाइटेड राजनीतिक दल से संबंधित है।
  • नीतीश ने अलग अलग कार्यकालों में 14 वर्षों से भी अधिक समय तक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली है।
  • एनडीए सरकार के दौरान ये केन्द्र में परिवहन, कृषि एवं रेल मंत्री रह चुके है।
  • उस समय अटल बिहारी वाजपेयी केन्द्र में प्रधानमंत्री थे।
  • अब तक 11 राज्यपालों के साथ इन्होंने काम किया है।
  • इनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सुशील मोदी और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री रहें है।

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *