आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार एवं लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इतना खिताब जीतने वाली मुंबई इकलौती टीम है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर अपना टाइटल डिफेंड किया। इस जीत के साथ मुंबई 5वीं बार चैपिंयन बनी। साथ ही इस सीजन खिताब जीतने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को ईनामी राशि 20 करोड़ रुपए और ट्रॉफी मिली।
आईपीएल 13 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों शिकस्त झेलनी वाली दिल्ली कैपिटल्स को उपविजेता के तौर साढ़े 12 करोड़ की धन राशि हासिल हुई है।यह पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी।
ये भी पढ़ें— SSC CHSL 2020: केंद्र सरकार के सचिवालयों एवं विभागों में निकलीं भर्तियां, 12वीं पास कर सकते है आवेदन
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन में धमाकेदार खेल दिखाते हुए 14 मैचों में 670 रन बनाए। इस दौरान राहुल ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। इस शानदार खेल के लिए लोकेश राहुल को इस सीजन का औरेंज कैप के खिताब के साथ 10 लाख रुपए का ईनाम पुरस्कार स्वरूप दिया गया।
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन में दमदार बॉलिंग करते हुए 17 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 30 विकेट चटकाए। जिसके लिए रबाडा को आईपीएल 13 में पर्पल कैप का खिताब और 10 लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप मिले।
ये भी पढ़ें— Green Crackers: जानें क्या है ग्रीन पटाखा, इसके प्रकार एवं सभी जानकारियां विस्तार से
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने इस टूर्नामेंट में अपने खेल से सबको प्रभावित किया। पडिकल ने इस सीजन में कमाल का खेल दिखाते हुए 15 मैचों में 5 अर्धशतक की मदद से 473 रन बनाए। आरसीबी के इस धुरंधर को अपने धांसू खेल के लिए 10 लाख रुपए के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस साल आईपीएल में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन में 14 मैच में 20 विकेट झटक कर सबसे अधिक 305 एमवीपी अंक हासिल करते हुए 10 लाख रुपए का ईनाम जीता है।
ये भी पढ़ें— Market Intervention Scheme: सेब उत्पादकों के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना 2020 की शुरूआत
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications