16 march theedusarthi_current_affairs_quiz
Quiz: 26-27 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 27, 2020
ibps-clerk-2020-theedusarthi
Banking recruitment 2020: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी
October 28, 2020
Show all

Wavel Ramkalawan Gopalganj: भारतीय मूल के वेवल रामकलवान बने सेशेल्स के राष्ट्रपति

wavel-ramklavan-theedusarthi

भारतीय मूल के पुजारी वेवल रामकलवान को सेशेल्स का राष्ट्रपति चुना गया है। खास बात यह है कि चुने गए सेशेल्स के राष्ट्रपति की पुस्तें भारत के बिहार राज्य के गोपालगंज जिले से संबंधित है। वेवल रामकलवान के दादा बिहार के गोपालगंज से आकर सेशेल्स में बसे थे। वेवल रामकलवान ने डैनी फौरे को हरा कर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। यह पहली है जब विपक्ष के उम्मीदवार ने 1977 के बाद सेशेल्स में चुनाव जीता है।

साल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं अब रामकलवान के राष्ट्रपति बनने के बाद संशोधन की उम्मीद जताई जा रही है।

वेवल रामकलवान ने अपनी स्कूल से लेकर कॉलेज की पढ़ाई सेशेल्स में ही पूरी की है। जिसके बाद वह मॉरीशस में धार्मिक अध्ययन के बाद एक पुजारी बने थे। उन्होंने साल 1998, 2001, 2006 के चुनावों में अपनी पार्टी का नेतृत्व भी किया है। इन सभी चुनावों में वह विपक्ष का हिस्सा बने रहे। 2020 के चुनाव में उन्होंने 54.9 फीसदी वोट हासिल किए हैं। जिसके बाद वे राष्ट्रपति चुने गए है।

गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज जिले की स्थापना 2 अक्टूबर 1973 को किया गया। पहले यह सारण जिला का एक छोटा शहर हुआ करता था जो कि 1875 में अनुमंडल के रूप में आस्तित्व में आया। इसका जिला मुख्यालय गोपालगंज शहर में अवस्थित है। गोपालगंज जिला बिहार राज्य के पश्चिमोत्तर छोर पर एवं भौगोलिक दृष्टि से 83.54° – 85.56° अक्षांश एवं 26.12° – 26.39° देशान्तर के मध्य अवस्थित है।

गोपालगंज जिला उत्तर में चम्पारण जिला एवं गंडक नदी, दक्षिण में सिवान जिला एवं पश्चिमोत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया जिला से घिरा हुआ है। गंडक नदी की सहायक नदियाँ झरहि, खनवा, दाहा, धनही इत्यादि हैं। इस वजह से इस ज़िले की भूमि उपजाऊ एवं खेती करने योग्य है। गंडक नदी अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी नेपाल से लेकर आती है जो कि इस जिला की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने में मुख्य किरदार निभाता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी गोपालगंज जिले से ही है।

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *