भारत को 35 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है। श्रम मंत्रालय ने 23 अक्टूबर 2020 को एक बयान में कहा कि 35 साल बाद भारत को आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है।
श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को आईएलओ के संचालक मंडल का चेयरमैन चुना गया है। वे इस पद पर अक्टूबर 2020 से जून 2021 तक रहेंगे। खबरों के अनुसार, आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिलना एक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। यह भारत और आईएलओ के 100 वर्ष से अधिक समय के रिश्तों की कड़ी में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications