आज संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस है। 24 अक्तूबर 1945 को इसकी स्थापना हुई थी। वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटरेस है। भारत 1 जनवरी 2021 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर विदेश राज्य मंत्री ने भारत और संयुक्त राष्ट्र पर एक डाक टिकट प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया इस अवसर श्री मुरलीधरन ने संयुक्त राष्ट्र के अभियानों में भारत के योगदान का जिक्र कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों के लिए प्रतिबद्ध है और 2021-22 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में इस विश्व संस्था में व्यापक सुधारों के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करने के प्रति उत्साहित है।
एक नजर में
- संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ हुई।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था।
- संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और यूनाइटेड किंगडम और चीन है।
- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थापित है।
- संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को “राज भाषा”(अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी) का दर्जा देता है।
- इनमें से केवल दो भाषाओं अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी को संचालन भाषा माना जाता है।
- स्थापना के समय, केवल चार राजभाषाएं चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी स्वीकृत की गई थी।
- 1973 में अरबी और स्पेनी को भी सम्मिलित किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी अंग्रेज़ी की जगह ब्रिटिश अंग्रेज़ी का प्रयोग करता है।
- रंगभेद और नस्लीय भेदभाव मुद्दे को उठाने वाला पहला देश भारत ही था।
- भारत अब तक 43 शांति स्थापना अभियानों में भागीदारी कर चुका है।
- जून 2020 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है।
- यह भारत का दो साल का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होगा।
- संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में भारत आठवीं बार प्रतिष्ठित सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित हुआ है।
- 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहा है।
- भारत में संयुक्त राष्ट्र के 26 संगठन कार्यरत हैं।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications