उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसका विज्ञापन संख्या 28/2020 है। इसकी परीखा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2020 के जरिए आयोजित होगी। ये सभी भर्तिया गलवान और कुमाऊं डिविजन के लिए है। गलवान में 672 तो कुमाऊं डिविजन में 759 पद है। कुल पदों की संख्या 1431 है।
इंग्लिश, फीजिक्स, मैथ्स , हिन्दी, योगा, कला, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत और उर्दू विषयों के लिए भर्ती की जानी है। जबकि कुमाऊं डिविजन में पंजाबी और बांग्ला विषय के पद जोड़े गए है।
संबंधित विषय में पीजी डिग्री और बीएड या एलटी डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
परीक्षा अप्रैल 2021 में आयोजित होगी।
परीक्षा में 100 अंको के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होगा। परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी। सामान्य एवं ओबीसी को 45 प्रतिशत तथा अन्य को 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।
आयोग के अनुसार रिक्तियों की संख्या बढायी या घटाई जा सकती है। आवेदन में किसी तरह की परेशानी होने पर टॉल फ्री नंबर 6399990138/139/140/141 पर संपर्क करें। आयु की गणना 1 जुलाई 2020 के आधार पर होगी।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की अधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications