स्टार्स परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जाएगी। इसकी घोषणा 14 अक्टूबर 2020 को की गई। स्टार्स परियोजना में शैक्षिक परिणामों में सुधार के लिए राज्यों को शिक्षा संबंधी परियोजना के विकास, कार्यान्वयन, मूल्यांकन और सुधार की व्यवस्था है।
एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने के लिए 270 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण राशि जल आपूर्ति और सीवेज प्रबंधन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। मध्य प्रदेश शहरी सेवा सुधार परियोजना के लिए पहले 2017 में 275 मिलियन डॉलर का ऋण अनुमोदित किया गया था।
सरकार ने मार्च 2021 तक 5,000 ग्राम पंचायतों को भारतनेट परियोजना के तहत सैटेलाइट ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिए ह्यूज कम्युनिकेशंस इंडिया का चयन किया है। इन 5000 ग्राम पंचायतों को सीमावर्ती, नक्सल प्रभावित राज्यों और द्वीप क्षेत्रों में से चुना जायेगा। इसमें उत्तर-पूर्वी राज्यों के क्षेत्र, पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी के साथ-साथ अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के क्षेत्र भी शामिल हैं।
जोजिला सुरंग का टेंडर मेघा इंजीनियरंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) को मिला है। यह कंपनी जम्मू—कश्मीर एवं लद्दाख में जोजिला सुरंग का निर्माण करेगी। इसकी लंबाई 14.15 किलोमीटर होगी। कंपनी ने परियोजना के लिये सबसे कम 4,509.5 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। दो अन्य कंपनियों लार्सन एंड टूब्रो और इरकॉन इंटरनेशनल जेवी ने भी बोली लगाई थी।
गृह मंत्रालय ने सभी गैर-सरकारी संगठनों को निर्देशित किया है कि वे विदेशों से चंदा प्राप्त करने के लिए 31 मार्च 2021 तक भारतीय स्टेट बैंक की नई दिल्ली शाखा में एक निर्दिष्ट एफसीआरए खाता खोले। 1 अप्रैल, 2021 से एफसीआरए के तहत पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन किसी अन्य बैंक में कोई विदेशी दान प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
भारत के केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के कानून और न्याय मंत्रियों की सातवीं बैठक की मेजबानी करेंगे। 16 अक्टूबर को होने वाली इस आभासी बैठक में चीन, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के कानून और न्याय मंत्री भाग लेंगे।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा 16 अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों और वित्तपोषण संस्थानों के साथ 2020 स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज रिपोर्ट जारी की गई है। डब्लूएमओ ने कहा कि हर साल मौसम के कारण होने वाली आपदाओं में वृद्धि हो रही हैं। डब्लूएमओ ने भी चेतावनी दी है कि 2018 की तुलना में 2030 तक अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में चीन, अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। चीन में करीब 600, अमेरिका में 467 तथा भारत में 300 से ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं दर्ज की गई हैं।
पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों का आरक्षण) नियम, 2020 को मंज़ूरी दे दी है। इस फैसले के तहत राज्य की सरकारी नौकरियों में सीधी भर्तियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्म-दिवस 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्म-दिवस को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणी की थी।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications