ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाओं के लिए ‘भारत में मित्रों’ का धन्यवाद किया और कहा कि ताइवान और भारत मिलकर स्वतंत्रता और मानवाधिकारों जैसे साझा मूल्यों की रक्षा करने में गर्व महसूस कर सकते हैं। ताइवान ने शनिवार को देश का 109 वां राष्ट्रीय दिवस मनाया।
ताइवान को अधिकारिक रूप से रिप्बलिक आफ चाइना कहा जाता है। ताइवान के उत्तर—पश्चिम में चीन, उत्तर पूर्व में जापान, दक्षिण में फिलिपिंस स्थित है। ताइवान लगभग 35 हजार 808 वर्ग किलोमीटर में पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। ताइवान और चीन के बीच ताइवान की स्वायत्ता को लेकर बराबर विवाद रहता है।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications