C-17-theedusarthi
C-17 Globemaster : जानें भारत के सबसे बेहतरीन सी-17 ग्लोबमास्टर कैरियर के बारें में सबकुछ
October 10, 2020
interviews-news-theedusarthi
Interview:सरकारी नौकरी हुई आसान, केन्द्र के साथ राज्यों की परीक्षाओं में इंटरव्यू प्रक्रिया हुई खत्म
October 10, 2020
Show all

QUIZ: 10 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

16 march theedusarthi_current_affairs_quiz

1. पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम किस राज्य सरकार का उपक्रम है?

Correct! Wrong!

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए नवाचार के साथ ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 7 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की थी।

2. 9 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में डाक के आर्थिक—सामाजिक स्थिति को मजबूत करना है। यह यूनिसर्वल पोस्टल यूनियन की स्थापना के दिन मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1874 में स्वीटजरलैंड के बर्न में 22 देशों के हस्ताक्षर के बाद हुई थी। 1 जुलाई 1876 को भारत इसका सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश था। भारत में लार्ड क्लाइव ने 1766 में आधुनिक डाक व्यवस्था की स्थापना की।

3. विश्व कपास व्यापार में भारत के प्रीमियम कपास का नया ब्रांड नाम क्या होगा?

Correct! Wrong!

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में भारतीय कपास के लिए पहला ब्रांड और लोगो लॉन्च किया है। यह दूसरे विश्व कपास दिवस पर लॉन्च किया गया था, जो 7 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया गया। भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास व्यापार में ‘कस्तूरी कपास’ के नाम से जाना जाएगा।

4. नीदरलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार रावत को नीदरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रदीप कुमार, जो वर्तमान में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत हैं, शीघ्र ही नया कार्यभार संभालेंगे।

5. WFP को वर्ष 2020 के किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 के लिए नोबेल के शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) को दिया गया है। यह संगठन साल 1961 से दुनियाभर में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। यह सुनिश्चित करता है कि खाद्य सुरक्षा के जरिए देशों की आबादी को मूलभूत ताकत दी जा सके।

6. एफआईएस की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, किस देश ने प्रति दिन 41 मिलियन का रियल-टाइम वित्तीय लेनदेन दर्ज किया है?

Correct! Wrong!

वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रदाता FIS की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने प्रतिदिन 41 मिलियन का रियल-टाइम वित्तीय लेनदेन दर्ज किया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में दोगुना है और रिकॉर्ड उच्च लेनदेन का मुख्य कारण कोविड-19 महामारी है। विकास दर के संदर्भ में, बहरीन 657 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

7. भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी-गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने एम. राजेश्वर राव को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी-गवर्नर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में देश के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवारत हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और वह चौथे डिप्टी-गवर्नर के रूप में एन.एस. विश्वनाथन का स्थान लेंगे।

8. निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम किस राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है?

Correct! Wrong!

निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 16 अक्टूबर से चलाया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों को एसओ के माध्यम से 10 अक्टूबर के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में सी.एम राईज अंतर्गत रजिस्टर्ड शिक्षकों को पुन: रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। पूर्व में 'निष्ठा' का प्रशिक्षण प्राप्त एसआरजी एवं के आरपी प्रत्येक विकासखण्ड में सहयोग देंगे। प्रत्येक शिक्षक को 18 माड्यूल का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर ही एनसीईआरटी से कोर्स पूर्णता का प्रमाण पत्र एवं एक हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। सभी 18 माड्यूल का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

9. रामविलास पासवान देहांत से पहले किस मंत्रालय के मंत्री थे?

Correct! Wrong!

रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को देर शाम दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। आज बिहार की राजधानी पटना में उनका अंतिम संस्कार हुआ। वे 1996 में रेल मंत्री, 1999 में संचार मंत्री, 2002 में कोयला मंत्री और 2014 से मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे।

10. यूएई में आयोजित हो रहे इस बार के आईपीएल में कितनी टीमें भाग ले रहीं है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 के आईपीएल के 13वें संस्करण में 8 टीमें भाग ले रहीं है। जिसमें अभी तक ​श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिट्लस टॉप पर है। महामारी के कारण इण्डियन प्रीमियर लीग यूएई में आयोजित हो रहा है। आईपीएल की शुरूआत वर्ष 2008 में हुई थी।

 

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *