अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को वर्ष 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी आवाज की खूबसूरती के साथ-साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।
कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में ‘फर्स्टबोर्न’ के साथ अपनी शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गईं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं।
लुईस ग्लक के सबसे अच्छे संग्रहों में से एक ‘द वाइल्ड आइरिस’ जो कि (1992) में प्रकाशित हुई। इस संग्रह की एक कविता ‘स्नोड्रॉप्स’ में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।
वर्ष 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।
TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications