indian-air-force-day-theedusarthi
Indian Air Force Day 2020 : जानें भारत की हवाई सीमाओं के रक्षक के बारें में
October 8, 2020
Nobel Prize in Literature 2020: कवयित्री लुइस ग्लक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
October 8, 2020
Show all

Nobel Prize for Chemistry 2020: इमैनुएल शार्पेंची और जेनिफर ए. डोन्डा को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

nobel-prize-chemistry-2020

रसायन विज्ञान के लिए वर्ष 2020 के नोबेल पुरस्कार से फ्रांस की इमैनुएल शार्पेंची और अमेरिका की जेनिफर ए. डोन्डा को सम्मानित किया गया है। इन्हें ‘जीनोम एडिटिंग’ की एक पद्धति विकसित करने के लिए इस नोबेल पुरस्कार दिया गया है। स्टॉकहोम में ‘स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने इसकी जानकारी दी। अब तक 111 बार  रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार प्रति वर्ष दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 124 साल पहले स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने के द्वारा की गई थी। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

पिछले साल किसे मिला था

पिछले साल लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों- जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। रॉजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को भौतिकी का का नोबेल पुरस्कार 2020 मिल चुका है। मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2020 हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम राइस और माइकल हफटन को देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *