dinesh-khara-sbi-theedusarthi
SBI Chairman: दिनेश कुमार खारा 3 साल के लिए SBI के नए चेयरमैन, जानें महत्वपूर्ण तथ्य
October 7, 2020
ugc-theedusarthi
UGC:यूजीसी द्वारा जारी 24 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची, यूजीसी के बारें में जानें सबकुछ
October 8, 2020
Show all

QUIZ: 7 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

16 march theedusarthi_current_affairs_quiz

1. एसबीआई के नए चेयरमैन कौन नियुक्त किए गए है?

Correct! Wrong!

भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के नए चेयरमैन दिनेश कुमार खारा नियुक्त किए है। इन्होंने रजनीश कुमार का स्थान लिया है। 1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में है।

2. QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस देश में किया गया है?

Correct! Wrong!

दूसरी QUAD मंत्रिस्तरीय बैठक जापान के टोक्यो शहर में आयोजित की गई। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। उन्होंने संयुक्त रूप से एक स्वतंत्र और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

3. सित्तवे बंदरगाह के संचालन को लेकर किन दो देशों के बीच सहमति बनी है?

Correct! Wrong!

भारत और म्यांमार ने साल 2021 की पहली तिमाही तक सित्तवे बंदरगाह के परिचालन को शुरू करने पर सहमति जताई है। यह घोषणा भारत के सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के म्यामांर की यात्रा के दौरान हुई है। पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क को और मजबूत करने हेतु भारत चाबहार के तर्ज पर म्यांमार के सित्तवे पोर्ट को विकसित कर रहा है। इस पोर्ट की सहायता से मिजोरम और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह पोर्ट म्यांमार के राखाइन राज्य में स्थित है।

4. केंद्र ने राज्यों को किस कर से सम्बंधित मुआवजे के रूप में 20,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में मुआवजे के उपकर के रूप में एकत्र की गई राशि में से लगभग 20,000 करोड़ रुपये राज्यों को जारी किए है। 42वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार 2017-18 के लिए एकीकृत जीएसटी के लिए 25000 करोड़ रुपये भी वितरित करेगा, जिन्हें विसंगतियों के कारण कम राशि प्राप्त हुई है।

5. नोबेल पुरस्कार के तहत कितनी राशि प्रदान की जाती है?

Correct! Wrong!

नोबेल पुरस्कार के तहत 11 लाख डॉलर से अधिक की राशि प्रदान की जाती है। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के तहत विज्ञान के नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते है। 124 साल पहले स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने के द्वारा इस पुरस्कार की शुरूआत की गई थी। यह विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

6. सड़क परिवहन मंत्रालय की हालिया रिलीज के अनुसार, ट्रैक्टर के लिए नए उत्सर्जन मानदंड किस महीने से लागू होंगे?

Correct! Wrong!

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रैक्टरों के लिए नए उत्सर्जन मानदंड अक्टूबर 2021 से लागू होंगे। हालांकि, निर्माण उपकरण वाहनों के उत्सर्जन मानदंड अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगे। वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी है।

7. वर्ष 2020 के लिए फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजन पेनरोज को रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज के साथ संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है। रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थ्यूरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है। वहीं, रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी।

8. किस शहर ने नौसेना प्रतिष्ठापन समारोह 2020 की मेजबानी की?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 का नौसेना प्रतिष्ठापन समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। इस समारोह में गणतंत्र दिवस पर घोषित वीरता और गैर-वीरता पुरस्कारों को प्रदान किया गया। वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने विशिष्ट इकाइयों को प्रतिष्ठित करने के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र भी प्रस्तुत किए, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था।

9. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में किस फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में स्विगी के साथ समझौता किया है। इस कार्यक्रम के तहत, स्ट्रीट वेंडर्स को हजारों उपभोक्ताओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान की जाएगी। यह पहल पायलट आधार पर पांच शहरों अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, इंदौर और वाराणसी में शुरू की गई है। इसे बाद में देश के सभी हिस्सों में विस्तारित किया जाएगा।

10. हाल ही में चर्चा में आया मांकडिंग शब्द किस खेल से संबंधित है?

Correct! Wrong!

मांकडिंग शब्द क्रिकेट से संबंधित है। दुबई में आयोजित आपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के मैच के दौरान यह शब्द चर्चा में तब आया जब अश्विन द्वारा ​फिंच को रन आउट करने की कोशिश हुई। दरअसल जब गेंदबाज के गेेंद फेकने से पहले खिलाड़ी क्रिज छोड़कर दौड़ने लगता है तब गेंदबाज द्वारा रनआउट करने की की गई कोशिश मांकडिंग कहलाती है।

 

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *