16 march theedusarthi_current_affairs_quiz
Quiz of the day: करेंट अफेयर्स क्विज 6 अक्टूबर 2020
October 6, 2020
uppcl-vacancy-theedusarthi
UPPCL recruitment 2020 : यूपीपीसीएल में अकाउंट क्लर्क के 102 पदों के लिए आवेदन शुरू
October 7, 2020

वर्ष 2020 के लिए फिजिक्स (भौतिकी) का नोबेल पुरस्कार रोजन पेनरोज को  रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज के साथ संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है। फिजिक्स के नोबेल से इतिहास में सबसे छोटे पार्टिकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों की तक की खोज के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जा चुका है।

रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थ्यूरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है। वहीं, रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार प्रति वर्ष दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 124 साल पहले स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने के द्वारा की गई थी। चिकित्सा के अलावा हर वर्ष भौतिकी, रसायनशास्त्र, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

2019 में इन्हें मिला

वर्ष 2019 का भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद के वक्त पर थिअरटिकल काम के लिए दिया गया था। उनके साथ स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर और डीडियर कुएलोज को सोलर सिस्टम के बाहर के ग्रह की खोज के लिए दिया गया था।

वर्ष 2020 का मेडिसिन के लिए नोबेल

इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार हार्वे अल्‍टर माइकल हॉफटन और चार्ल्‍स राइस को दिया गया। इन वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है। अल्‍टर और चार्ल्‍स राइस जहां अमेरिका से हैं वहीं माइकल हॉफटन ब्रिटेन के न‍िवासी हैं।

ट्रंप भी हैं रेस में

नोबेल पुरस्‍कार देने वाली संस्‍था के मुताबिक इसी हफ्ते केमिस्‍ट्री, साहित्‍य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा की जाएगी। वहीं अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी। इस बार शांति के नोबेल पुरस्‍कारों की दौड़ में अमेरिका के वर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हैं। उन्‍हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।

 

TheEdusarthi.com टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Subscribe to Notifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *